यूनिफॉर्म सिविल कोड का सुभासपा ने किया समर्थन, ओम प्रकाश राजभर बोले- देश में एक कानून होना चाहिए...

यूनिफॉर्म सिविल कोड का सुभासपा ने समर्थन किया है. ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि देश में एक कानून होना ही चाहिए. ओमप्रकाश राजभर ने लखनऊ में पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार उनके समर्थन के बगैर दिल्ली में कोई सरकार नहीं बनेगी.

लखनऊ. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का समर्थन किया है. ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि देशभर के सभी नागरिकों के लिए एक कानून होना चाहिए. अगर देश हित में कुछ भी होगा तो उसका हम समर्थन करेंगे. यदि गोवा में यूसीसी लागू है तो अन्य राज्यों में क्यों लागू नहीं हो सकता है. ओम प्रकाश राजभर ने 2024 चुनाव को लेकर कहा कि बिना सुभासपा को साथ लिए कोई भी दल दिल्ली की सत्ता पर काबिज नहीं हो सकता है.

सरकार में रहते हुए जातिगत जनगणना की याद नहीं आईं

लखनऊ में पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि इस बार उनके समर्थन के बिना दिल्ली में कोई सरकार नहीं बनेगी. आने वाला समय सुभासपा का है. कोई भी दल बिना सुभासपा के दिल्ली की गद्दी पर नहीं बैठ सकता है. ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब विपक्षी पार्टियां सरकार में होती हैं, तब उन्हें पिछले और दलित याद नहीं आते हैं. सरकार में रहते हुए जातिगत जनगणना की याद नहीं आई. सरकार से बाहर होते ही इन्हें सब याद आने लगता है. इस बैठक में राजभर के अलावा पार्टी के तमाम नेता मौजूद थे.

Also Read: Sawan 2023: सावन माह की कावड़ यात्रा शुरू, नोएडा में कांवड़ियों के लिए रोडवेज डिपो ने की विशेष तैयारियां
राजनीति में सब संभव है: ओमप्रकाश राजभर

ओमप्रकाश राजभर ने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं. यूपी में 30 से अधिक लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जहां पर सुभासपा अपना मजबूत जनाधार रखती है. भाजपा से गठबंधन को लेकर राजभर ने कहा कि राजनीति में सब संभव है. सभी के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं. कोई रोक नहीं हैं. मेरी कोई बड़ी डिमांड नहीं है. जब सीएम योगी वाराणसी पहुंचे थे तो राजभर ने यहां योगी से मुलाकात की थी. इसके बाद अटकलों का बाजार और गर्म हो गया औऱ कहा जा रहा है कि वह जल्द बीजेपी गठबंधन में शामिल हो सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >