Mayawati Mother Demise: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मां रामरति का शनिवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया. रविवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के 3 त्यागराज मार्ग पहुंची और मायावती की मां के निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं.
बसपा सुप्रीमो मायावती की मां के निधन की खबर जैसे ही शनिवार को आई, प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘ बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी की माता जी श्रीमती रामरती जी के निधन का दुखद समाचार मिला. ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें. ॐ शांति.
Also Read: बसपा सुप्रीमो मायावती की मां का निधन, अखिलेश यादव ने व्यक्त किया शोक
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी मायावती की मां के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की थीं. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की और भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
गौरतलब है कि मायावती की मां रामरति का शनिवार को निधन हो गया. वह 92 वर्ष की थीं. यह जानकारी मायावती ने ट्वीट कर दी. बसपा सुप्रीमो की मां के निधन की खबर सुनते ही कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई.
मायावती के पिता प्रभूदयाल का एक साल पहले 19 नवंबर 2020 को निधन हो गया था. वे 95 वर्ष के थे.
Also Read: Lucknow News: मायावती बोलीं- सपा ने दलित और पिछड़ों के संतों-गुरुओं का किया तिरस्कार
Posted By: Achyut Kumar
