PM Modi Varanasi Visit: आप सब लोगन को हमार प्रणाम बा… पीएम मोदी ने काशी के लोगों को दी बड़ी सौगात

PM Narendra Modi Varanasi Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि 24 मार्च को वाराणसी दौरे पर हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी से ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट’ (World TB Summit) को संबोधित किया. इसके साथ ही 1,780 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने टीबी दिवस के मौके पर अपने संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अलावा संयुक्त राष्ट्र समर्थित संगठन ‘स्टॉप टीबी पार्टनरशिप’ द्वारा आयोजित ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट’ को संबोधित किया.

Live Updates
7:57 PM. 24 Mar 23 2:27 PM. 24 Mar

पीएम मोदी ने भोजपुरी में शुरू किया आपने संबोधन

वाराणसी से सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र को कई नई योजनाओं का तोहफा दिया. इसके बाद उन्होंने भोजपुर में अपना संबोधन शुरु किया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले कहा कि आप लोगन को हमार प्रणाम बा.

7:57 PM. 24 Mar 23 2:27 PM. 24 Mar

देश दुनिया में हो रही काशी की चर्चा

पीएम मोदी ने कहा की आज काशी की चर्चा देश दुनिया में है. काशी के लोगों ने अपनी मेहनत से सभी की आशंका दूर कर दिया है. लोग गंगा घाट पर काम होने से प्रभावित है.

7:57 PM. 24 Mar 23 2:27 PM. 24 Mar

काशी नव्य और भव्य बन चुकी है: सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी काशी आते हैं तो काशी के लिए कुछ ना कुछ एक नई सौगात लेकर आते हैं. आज प्रधानमंत्री द्वारा काशी के लिए यहां 1780 करोड़ के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होने जा रहा है.

7:57 PM. 24 Mar 23 2:27 PM. 24 Mar

काशी में सीएम योगी का संबोधन

7:57 PM. 24 Mar 23 2:27 PM. 24 Mar

सीएम योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

सीएम योगी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने सबको बांटने का काम किया है. सीएम ने कहा कि देश के करोड़ों लोगों को योजनाओं का लाभ बिना भेद भाव के दिया गया है. ये भी विपक्ष को अच्छा नहीं लग रहा है. कांग्रेस के नेता और सांसद राहुल गांधी को गरीब के बेटे को देश के सर्वोच पद पर जाना अच्छा नहीं लगता है.

7:57 PM. 24 Mar 23 2:27 PM. 24 Mar

काशी को इन परियोजनाओं की मिली सौगात

पीएम नरेंद्र मोदी ने 1600 करोड़ की 9 परियोजनाओं का शिलान्यास किया, इसके साथ ही लगभग 180 करोड़ की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण किया. इनमें ATC टावर, पुलिस विभाग की इमारतें, स्मार्ट सिटी और कुछ जलकल की परियोजनाओं के भी लोकार्पण शामिल हैं.

मुख्य बातें

PM Narendra Modi Varanasi Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि 24 मार्च को वाराणसी दौरे पर हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी से ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट’ (World TB Summit) को संबोधित किया. इसके साथ ही 1,780 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने टीबी दिवस के मौके पर अपने संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अलावा संयुक्त राष्ट्र समर्थित संगठन ‘स्टॉप टीबी पार्टनरशिप’ द्वारा आयोजित ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट’ को संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >