किसान भाइयों के लिए खुशखबरी, PM Kisan की 14वीं किस्त 23 जून 2023 तक आ सकती है, जानें कैसे करें अप्लाई

PM Kisan Yojana 2023: हर रोज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त को लेकर नया-नया अपडेट सामने आ रहा है. अब 14वीं किस्त की तारीख को लेकर नया अपडेट सामने आ गया है. जिसमें 14वीं किस्त को लेकर बताया गया है कि 23 जून 2023 को आने की उम्मीद है.

PM Kisan Yojana 2023: किसान काफी लंबे वक्त से पीएम किसान की 14वीं किस्ता का इंतजार कर रहे हैं. हर रोज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त को लेकर नया-नया अपडेट सामने आ रहा है. अब 14वीं किस्त की तारीख को लेकर नया अपडेट सामने आ गया है. जिसमें 14वीं किस्त को लेकर बताया गया है कि 23 जून 2023 को आने की उम्मीद है. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.

पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त की तारीख

पीएम किसान योजना की14वीं किस्त को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है. जिसमें बताया गया है इसी महीने 14वीं किस्त आ सकती है. दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किसानों के खातों में 14वीं किस्त 23 जून 2023 दिन शुक्रवार को आ सकती है. हालांकि अभी तक इसके बारे में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन उम्मीद है कि 14वीं किस्त इसी महीने आ जाए.

पीएम किसान के लिए आवेदन

Also Read: सरकार ने बताया पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त कब मिलेगी? डायरेक्ट खाते में आएंगे पैसे, ऐसे चेक करें स्टेटस

  • पीएम किसान निधि योजना गरीब किसानों के लिए हैं. अगर आप भी एक गरीब किसान हैं और इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं पीएम किसान के लिए आवेदन कैसे करें.

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.

  •  यहां पर न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें.

  • आवेदन करने के लिए भाषा सेलेक्ट करें.

  •  आप शहरी क्षेत्र के किसान हैं तो Urban Farmer Registration को सेलेक्ट करें.

  • अगर ग्रामीण हैं तो Rural Farmer Registration को सेलेक्ट करें.

  • इसके बाद आधार नंबर, फोन नंबर, राज्य को सेलेक्ट करें. यहां अपनी जमीन का विवरण भरें.

  • अपने सहायक दस्तावेज अपलोड करें और सेव कर से ऊपर क्लिक करें.

  • आपके सामने captcha कोड आएगा. जिसे भरना होगा. फिर Get OTP पर जाएं समिट करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >