कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पोस्टर- बीकेटी विधायक हुए छू मंतर, बने गुलर का फूल

यूपी की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीकेटी विधायक अविनाश त्रिवेदी के लापता होने के पोस्टर लगाये हैं. पोस्टर में कहा गया है कि बीकेटी विधायक को ढूंढ़ने वाले को इनाम दिया जाएगा.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. उसके पहले वाद विवाद, आरोप प्रत्यारोप और व्यंग्य से भरी भाषाओं का खूब प्रयोग किया जा रहा. इसी कड़ी में एक और घटना जुड़ गई है, जो लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके की है. यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीकेटी विधायक अविनाश त्रिवेदी के लापता होने के पोस्टर जगह-जगह चस्पा कर दिये हैं. इस पोस्टर में लिखा है- बीकेटी विधायक हुए छू मंतर, बने गुलर का फूल. पता- विधानसभा बख्शी का तालाब. पहचान- भाजपा विधायक. खूबी- अपने क्षेत्र में कभी दिखाई नहीं देते हैं, बीकेटी क्षेत्रवासियों को पहचानते नहीं हैं, संकट की घड़ी में सटक लेते हैं. इसके बाद पोस्टर में लिखा है, विधायक जी को ढूंढ़ने वाले को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से सम्मानित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >