लखनऊ में हाईकोर्ट वकील के घर चोरी, 45 लाख के गहने-कैश ले उड़े चोर, जाते-जाते छोड़ गए सुराग

रक्षाबंधन के मौके पर लखनऊ में एक हाई-प्रोफाइल चोरी की घटना सामने आई है. हाईकोर्ट के अधिवक्ता अनघ शुक्ला के घर से चोरों ने करीब 45 लाख रुपये के गहने और नकदी पार कर दिए. परिवार के दिल्ली जाने के बाद चोरों ने घर का ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया.

Lucknow News: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विश्वासखंड में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के अधिवक्ता अनघ शुक्ला के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है. परिवार के रक्षाबंधन पर बाहर जाने के दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़कर करीब 45 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया. चोरी गए सामान में अधिवक्ता की पत्नी के करीब 43 लाख रुपये के आभूषण और दो लाख रुपये नकद बताए गए हैं. रविवार सुबह परिवार के लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था.

परिवार के बाहर जाते ही खाली हो गया था घर

अधिवक्ता अनघ शुक्ला के मुताबिक, वह 22 अगस्त को जरूरी काम से दिल्ली चले गए थे. उनकी पत्नी शिवा 25 अगस्त को रक्षाबंधन के लिए अपने मायके सीतापुर चली गईं. इसके बाद 26 अगस्त की रात करीब 10:45 बजे उनके बड़े भाई अलख, बड़ी बहन प्रिया शुक्ला और माता-पिता भी दिल्ली-एनसीआर चले गए. इस तरह घर में कोई मौजूद नहीं था. रविवार सुबह करीब 9:20 बजे परिवार के सदस्य दिल्ली से लौटे तो मेन गेट समेत घर के अंदर कई कमरों के ताले टूटे मिले.

लॉकर काटकर गहने और नकदी ले गए चोर

घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त था. दो कमरों में डबल बेड के दीवान के गद्दे भी उठे हुए मिले. चोरों ने पूजा कक्ष में रखी अलमारी का लॉकर काटकर वहां रखे पत्नी के करीब 43 लाख रुपये के आभूषण और दो लाख रुपये नकद चोरी कर लिए. घटना की जानकारी मिलते ही बड़े भाई ने यूपी-112 पर सूचना दी. इसके बाद गोमतीनगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. जांच के दौरान मकान की दीवार पर चोरों के कुछ फुटप्रिंट भी मिले हैं.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, दो टीमें जांच में जुटीं

अधिवक्ता ने बताया कि वह दोपहर करीब 1:30 बजे घर पहुंचे और इसके बाद थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. गोमतीनगर इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है. पुलिस घर के सामने स्थित होटल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं.

Must Read- प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर भीषण धमाका: एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री जमींदोज, 5 की मौत, 15 फंसे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >