लखनऊ के सिविल और लोकबंधु अस्पताल में नए निदेशक, स्वास्थ्य विभाग में 10 अधिकारियों के तबादले

चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश में 10 निदेशक स्तर के डॉक्टरों के तबादले किए गए हैं.

लखनऊ: स्वास्थ्य विभाग यूपी में निदेशक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. डॉ. सुनील भारतीय को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल (सिविल) का निदेशक बनाया गया है. इसके अलावा डॉ. सुरेश चंद्र कौशल को निदेशक लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय बनाया गया है. कुल 10 निदेशक स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है. डॉ. सुनील अपर निदेशक लखनऊ मंडल और डॉ. सुरेश चंद्र प्रमुख अधीक्षक पुरुष अस्पताल बस्ती के पद पर तैनात थे.

इसके अलावा अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य मुरादाबाद मंडल डॉ. दिनेश कुमार को निदेशक मातृ एवं शिशु, प्रमुख अधीक्षक एसबीडी जिला पुरुष अस्प्ताल सहारनपुर डॉ. रतन पाल सिंह सुमन को निदेशक राष्ट्रीय कार्यक्रम, निदेशक संचारी रोग डॉ. अंजू दुबे को निदेशक भंडार, अपर निदेशक आगरा मंडल डॉ. चंद्रशेखर को निदेशक संचारी रोग, प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय आगरा डॉ. अनीता शर्मा को निदेशक नर्सिंग, निदेशक मातृ एवं शिशु डॉ. शालिनी गुप्ता को निदेशक चिकित्सा उपचार, प्रमुख अधीक्षक मेडिकल कॉलेज मेरठ डॉ. श्याम सुंदर लाल को निदेशक पीएचसी, अपर निदेशक लखनऊ मंडल डॉ. भानु प्रताप सिंह कल्याणी को निदेशक स्वास्थ्य के पद पर तैनात किया गया है.

Also Read: Magh Mela: संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेला शुरू, मकर संक्रांति पर साढ़े बारह लाख लोगों ने डुबकी लगाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit yadav

UP Head (Asst. Editor)
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >