Coronavirus UP Update : यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण से 37 और लोगों की मौत, बलिया में 26 तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

Coronavirus Lockdown UP Latest Update लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 37 और कोविड-19 मरीजों की मौत के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1229 हो गयी है. इसी अवधि में प्रदेश में संक्रमण के 2151 नये मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 37 और लोगों की मौत हो गयी है. इनमें सबसे ज्यादा 8 मौतें कानपुर नगर में हुई हैं.

बुलेटिन में कहा गया है कि इसके अलावा लखनऊ में पांच, मुरादाबाद में चार, उन्नाव में तीन, मेरठ और झांसी में दो-दो और हमीरपुर, बागपत, कन्नौज, कौशांबी, हरदोई, देवरिया, संत कबीर नगर, प्रयागराज, बिजनौर, बुलंदशहर, रामपुर, वाराणसी और गाजियाबाद में एक-एक मरीज की मौत हो गयी. इसके अनुसार प्रदेश में अब तक 1229 लोगों की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो चुकी है.

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 2151 नये मामले भी सामने आये हैं. इनमें कानपुर नगर में सबसे ज्यादा 230 मरीज पाये गये हैं. इसके अलावा लखनऊ में 212, झांसी में 151, वाराणसी में 95 और मुरादाबाद में 90 नये मरीज सामने आये हैं. इस अवधि में 1024 मरीज पूरी तरह ठीक भी हुए हैं. प्रदेश में अब तक 31,855 लोग पूरी तरह उपचारित होकर घर जा चुके हैं. प्रदेश में इस समय उपचाराधीन मामलों की कुल संख्या 20,204 है.

बलिया जिले में 26 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय तथा आस पास के शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन 26 जुलाई तक बढ़ा दिया है. इसका उद्देश्य जिले में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकना है. जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही ने बताया कि बलिया शहर व आसपास के क्षेत्रों में आये दिन बड़ी संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के मरीज मरीज मिल रहे हैं तथा निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या जिले में अब 50 हो गयी है. इसको देखते हुए जिला मुख्यालय व आस पास के शहरी क्षेत्रों में 26 जुलाई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गयी है.

उन्होंने बताया कि इसके पहले जिले में 21 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया था. इसके अलावा जिले के रसड़ा तहसील मुख्यालय पर भी 23 जुलाई तक लॉकडाउन घोषित किया गया है. जिले में एक पुलिस उपाधीक्षक तथा एक निरीक्षक समेत 28 पुलिसकर्मी संक्रमित हो गये हैं. आज जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार जिले में कोविड-19 के 50 रोगी मिले हैं. इसके साथ ही जिले में कुल रोगियों की संख्या 771 हो गयी है.

Upload By Samir Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >