कोविड-19 से यूपी में मृत्यु की दर कम और स्वस्थ होने की दर अच्छी : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कोविड-19 के संक्रमण के नियंत्रण एवं उपचार की व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मृत्यु की दर कम होना और ठीक होने की दर ऊंची होना अच्छी बात है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता के साथ-साथ बैकअप (इंतजाम) की व्यवस्था भी रहनी चाहिए तथा यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ऑक्सीजन निर्धारित मूल्य पर ही उपलब्ध हो. एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, झांसी, अयोध्या, मेरठ तथा गोरखपुर की विशेष निगरानी करते हुए इन जिलों में उपचार व्यवस्था सुदृढ़ की जाए.

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से जनपद कानपुर नगर की स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ई-संजीवनी एप के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही ओपीडी सुविधा काफी उपयोगी सिद्ध हो रही है. उनका कहना था कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सेवा से लाभान्वित हो सके, इसके दृष्टिगत ई-संजीवनी एप का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए. उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में जागरूकता अभियान जारी रखा जाए.

Also Read: यूपी से लापता लड़का मुंबई में मिला, आश्रय गृह में रखा गया
Also Read: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनका पुतला जलाने, दंगा करने के आरोप में 15 के खिलाफ मामले दर्ज

Upload By Samir Kumar

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >