किसानों की मांगों को वरुण गांधी का समर्थन, MSP कानून बनाने के लिए निजी बिल लाने की पहल

वरुण गांधी ने बिल का ‘द फार्मर्स राइट टू गारंटीड मिनिमम सपोर्ट प्राइस रिएलाइजेशन ऑफ एग्री प्रोड्यूस बिल 2021’ नाम रखा है. उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर बिल की कॉपी भी ट्वीट की है.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश की पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर किसानों की मांगों को समर्थन दिया है. वरुण गांधी ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग को लेकर निजी बिल पेश किया है. वरुण गांधी ने बिल का द फार्मर्स राइट टू गारंटीड मिनिमम सपोर्ट प्राइस रिएलाइजेशन ऑफ एग्री प्रोड्यूस बिल 2021नाम रखा है. उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर बिल की कॉपी भी ट्वीट की है. वरुण गांधी के मुताबिक उनके बिल का मकसद किसानों को एमएसपी की गारंटी देना है.

बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने अपने निजी बिल को संसद में जमा कराया है. इस बिल के जरिए किसानों को 22 फसलों पर एमएसपी की गारंटी देने से जुड़े कानून बनाने की मांग की गई है. वरुण गांधी ने बिल के जरिए उत्पादन की लागत पर 50 प्रतिशत लाभांश के साथ एमएसपी देने के प्रावधान का समर्थन किया गया है.

वरुण गांधी के निजी बिल को संसद में पेश करना बाकी है. बिल में जिक्र है किसी भी किसान को तय एमएसपी से कम कीमत मिलती है तो वह मुआवजे का हकदार होगा. बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने अपने बिल में स्वामीनाथन आयोग से जुड़ी सिफारिश के आधार पर किसानों को मुआवजा देने की मांग की है.

वरुण गांधी के निजी बिल में फसल खरीद-बिक्री के दो दिनों के भीतर किसानों के बैंक खाते में भुगतान देने की बात कही गई है. इसमें किसी तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए. कुछ दिनों पहले केंद्र की मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की थी. किसान संगठनों ने भी दिल्ली सीमाओं पर धरने को स्थगित करने का फैसला लिया. किसान एमएसपी की मांग पर अड़े हुए हैं. इसी बीच बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने एमएसपी कानून बनाने से जुड़ा निजी बिल पेश कर दिया है.

Also Read: किस्सा नेताजी का: चिल्लूपार सीट पर हरिशंकर तिवारी का नाम मतलब जीत की गारंटी, BJP भी नहीं रोक सकी विजय रथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >