Aaj Ka Rashifal 30 April 2023: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह राशि वालों का रहेगा शुभ दिन, पढ़ें आज का राशिफल
वैशाख शुक्ल पक्ष दशमी
रात -07:05 उपरांत एकादशी
श्री शुभ संवत-2080,शाके-1945, हिजरी सन-1444-45
सूर्योदय-05:14
सूर्यास्त-06:20
सूर्योदय कालीन नक्षत्र- मघा उपरांत पूर्वाफाल्गुन,
योग- वृद्धि , करण-तै
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य – मेष, चंद्रमा- सिंह, मंगल-मिथुन, बुध- मेष, गुरु-मेष,शुक्र-वृष, शनि-कुम्भ, राहु-मेष, केतु-तुला
चौघड़िया रविवार
प्रात: 06:00 बजे से 7:30 तक उद्वेग
प्रात: 07:30 बजे से 09:00 तक चर
प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक लाभ
प्रात: 10:30 बजे से 12 बजे तक अमृत
दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक उद्वेग
दोप. 1:30 बजे से 3 बजे तक शुभ
दोप. 3 बजे से 4:30 बजे तक रोग
शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक काल
उपायः तांबे के लोटे में जल लें. थोड़ा लाल चंदन मिला दें. उसको सिरहाने रखकर रात को सो जाएं. प्रात: उठकर जल को तुलसी के पौधे में चढ़ा दें. ऐसा करने से धीरे-धीरे आपकी परेशानी दूर होती जाएगी.
आराधनाः ऊं आदित्याय विद्महे प्रभाकराय धीमहि तन्नः सूर्यः प्रचोदयात्॥
खरीदारी के लिए शुभ समयः प्रात: 10:30 बजे से 12 बजे तक
राहु काल: सांय 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशाशूल- नैऋत्य एवं पश्चिम
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष-आज का दिन आपके लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा. आज आप अपने किसी कार्य को लेकर परेशान रह सकते हैं. ननिहाल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है. भाग्य के दृष्टिकोण से भी आज दिन आपके लिए उतम रहेगा.
शुभ अंक-2
शुभ रंग- पीला
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष-आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा. आपकी किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी. यदि आपने पहले कहीं निवेश किया था, तो आप उस का भरपूर लाभ उठाएंगे. ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है.
शुभ अंक-8
शुभ रंग- गुलाबी
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन-आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा. धार्मिक अनुष्ठानों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे. किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बनाया है, तो आज आपको उसमें लाभ हो सकता है. विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि होगी, जिससे उनका परिणाम बेहतर होगा.
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क-आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है. आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिसकी आप लम्बे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जिसके कारण आपक मन प्रसन्न होगा.
शुभ अंक-7
शुभ रंग- नीला
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह-आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा. कार्य क्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा. यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी आज पूरा होगा. आप अपने भाई के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे.
शुभ अंक-8
शुभ रंग- हरा
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या-आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप मे वृद्धि का दिन रहेगा. आप अपनी बुद्धि से कुछ ऐसी नई-नई खोज करेंगे, जो आपके व्यापार में लाभदायक रहेंगे. जीवनसाथी की सेहत में यदि आज कोई भी गिरावट है, तो आपको उसमें डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी होगी.
शुभ अंक-1
शुभ रंग- आसमानी
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला-आज का दिन आपके लिए कुछ मानसिक चिंताएं लेकर आएगा. व्यापारी वर्ग के लिए आज समय कुछ नई- नई योजनाओं को लागू करने के लिए रहेगा. विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे.
शुभ अंक-9
शुभ रंग- सफेद
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा. सामाजिक सम्मान मिलने से आपके यश में वृद्धि होगी. आप अपने घर की रंगाई पुताई पर कुछ काम कर सकते हैं. संतान की शिक्षा से संबंधित कोई कार्य लटका हुआ है, तो आज उसका समाधान होगा.
शुभ अंक-4
शुभ रंग- भूरा
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आज आपको अपने मन मे नकारात्मक विचारों को नही लाना है. आज दिन का कुछ समय आप अध्यात्म के कार्यों में व्यतीत करेंगे. संतान के विवाह मे यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी.
शुभ अंक-6
शुभ रंग- काला
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर-आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा. आपको नौकरी में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है. आपका अपने किसी साथी से कोई वाद-विवाद पनते तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा. ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ हो सकता है.
शुभ अंक-3
शुभ रंग- हरा
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ-आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे. आपको अपनी संतान के बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी. प्रेम जीवन जी रहे लोग व्यस्तता के बीच भी अपने प्रेमी के लिए समय निकाल सकते हैं.
शुभ अंक-7
शुभ रंग- आसमानी
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन-आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा. आपको संतान की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा. आपका कोई कानूनी संबंधित मामला चल रहा है, तो आज आपको समाप्त हो सकती हैं, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे.
शुभ अंक-5
शुभ रंग- बैंगनी
