Aaj ka Panchang 31 अक्तूबर 2023: कार्तिक कृष्ण पक्ष तृतीया रात उपरांत चतुर्थी आज, भगवान शंकर की करें आराधना

Aaj Ka Panchang 31 October 2023: पंचांग का खास महत्व है. पंचांग के जरिए शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, शुभ योग, दिन के अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति आदि का पता चलता है. पंचांग से दिशाशूल, सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी मिलती है. इसके जरिए शुभ कार्य का समय जाना जा सकता है.

Aaj Ka Panchang 31 अक्तूबर मंगलवार 2023: पंचांग (Panchang) का खास महत्व है. पंचांग के जरिए शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, शुभ योग, दिन के अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति आदि का पता चलता है. पंचांग से दिशाशूल, सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी मिलती है. इसके जरिए शुभ कार्य का समय जाना जा सकता है, साथ ही किस समय व्यक्ति को सावधान रहना चाहिए, इसका भी पता चलता है. सनातन परंपरा में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त पर विशेष ध्यान दिया जाता है. मान्यता है कि शुभ मुहूर्त के दौरान किए गए कार्य से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है. यह परंपरा पौराणिक काल से चली आ रही है. वैदिक शास्त्र के अनुसार, शुभ मुहूर्त वह विशेष समय होता है, जब सौरमंडल में ग्रह और नक्षत्र की स्थिति वशिष्ठ कार्य के लिए शुभ होती है. यही कारण है कि बाधा और समस्याओं को दूर रखने के लिए शुभ मुहूर्त का पालन किया जाता है. आज 31 अक्तूबर 2023 दिन मंगलवार का पंचांग (Tuesday Panchang) क्या कहता है.

आज का पंचांग लखनऊ: 31 अक्तूबर मंगलवार 2023

कार्तिक कृष्ण पक्ष तृतीया रात -11:02 उपरांत चतुर्थी

श्री शुभ संवत-2080,शाके-1945,

हिजरी सन-1444-45

सूर्योदय: 06:18

सूर्यास्त: 17:20

चन्द्रोदय: 19:13

चन्द्रास्त: 08:40

शुभ मुहूर्त

अभिजीत: 11:27 − 12:11

अमृत कालम्: कोई नहीं

अशुभ मुहूर्त

गुलिक काल: 11:49 − 13:12

यमगण्ड: 09:04 − 10:27

दूर मुहूर्तम्:

08:37 − 08:39

18:48 − 20:26

सूर्योदय कालीन नक्षत्र- रोहिणी उपरांत मृगशिरा, योग- वरीयान, करण-व,

सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- तुला, चंद्रमा- वृष, मंगल-तुला, बुध- तुला, गुरु-मेष, शुक्र-सिंह, शनि-कुंभ, राहु-मीन, केतु-कन्या

आज का पंचांग: 31 अक्तूबर 2023: चौघड़िया मंगलवार

चौघड़िया के बारे में सटीक चौघड़िया सूची के साथ जानें और दिन का सबसे शुभ समय निर्धारित करें. यदि आप कुछ नया शुरू कर रहे हैं या यात्रा पर जा रहे हैं तो चौघड़िया से आप आज के शुभ मुहूर्त या सबसे अच्छे समय को पूर्व निर्धारित कर सकते हैं. जैसा कि नाम से पता चलता है, चौघड़िया, जो कि वैदिक हिंदू कैलेंडर है, जिसमें 96 मिनट की ‘चार घड़ी’ शामिल हैं, जिसमें प्रत्येक घड़ी 24 मिनट के बराबर है.

दिन का चौघड़िया-करने योग्य गतिविधियां

प्रातः 06:18 से 07:40 रोग (वाद-विवाद, प्रतियोगिता, विवाद निपटारा)

प्रात:07:40 से 09:03 तक उद्वेग (सरकार से संबंधित कार्य)

प्रातः 09.03 से 10.26 तक चर (यात्रा, सौंदर्य, नृत्य, सांस्कृतिक गतिविधियां)

प्रातः 10:26 से 11:48 लाभ (नया व्यवसाय, शिक्षा प्रारंभ करें)

दोपहर:11:48 से 13:11 तक अमृत (सभी प्रकार के कार्य-विशेष रूप से दुग्ध उत्पाद संबंधित)

दोपहरः 13:11 से 14:34 तक काल (मशीन, निर्माण और कृषि संबंधी गतिविधियां)

शामः 14:34 से 15:57 तक शुभ (विवाह, धार्मिक, शिक्षा गतिविधियां)

शामः 15:57 से 17:19 तक रोग (वाद-विवाद, प्रतियोगिता, विवाद निपटारा)

उपाय

उपायः सफेद रंग की वस्तुएं यथा तिल, चावल आदि का दान करना चाहिए. इसके अलावा पानी में पांच से सात दाने सफेद तिल के डाल कर उससे स्नान करें।

आराधनाः भगवान शंकर जी की आराधना करें.

राहु काल: अपराह्न 14:35 से 15:57 बजे तक

दिशाशूल-पूर्व एवं आग्नेय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >