भाजपा नेता मनोज तिवारी ने राहुल गांधी को कहा ”भिखारी”

बरेली : उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव के संपन्न होने के बाद अब दूसरे चरण की तैयारी जोरों पर है जिसमें सभी पार्टियां अपना दमखम लगा रही हैं. इसी क्रम में बरेली में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में भाजपा सांसद और भोजपूरी स्टार मनोज तिवारी ने एक जनसभा को संबोधित किया और विरोधियों […]

बरेली : उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव के संपन्न होने के बाद अब दूसरे चरण की तैयारी जोरों पर है जिसमें सभी पार्टियां अपना दमखम लगा रही हैं.

इसी क्रम में बरेली में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में भाजपा सांसद और भोजपूरी स्टार मनोज तिवारी ने एक जनसभा को संबोधित किया और विरोधियों पर जमकर हमला किया. मनोज तिवारी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर अपने संबोधन के दौरान जमकर निशाना साधा और एक विवादित बयान दे दिया. तिवारी ने राहुल गांधी के एक बयान का उल्लेख करते हुए उन्हें भिखमंगा कह दिया जिसकी आलोचना कांग्रेस कर रही है.

मनोज तिवारी ने कहा कि यदि आपको याद होगा तो यह वही राहुल गांधी हैं जो बिहारियों को महाराष्ट्र में भीख मांगने की बात कहते नजर आ चुके हैं. अपने संबोधन के दौरान तिवारी ने राहुल को भीख मांगने वाला और भ्रष्टाचारी तक कह दिया. यहां तक की मनोज ने राहुल के फटे कुर्ते पर भी तंज कसा.

सपा को टिकट मशीन कहते हुए तिवारी ने कहा कि जिसे भी टिकट चाहिए, प्रार्थना करे कि उसका जन्म सपा परिवार में हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >