ग्रामीण जनता की चिंता सिर्फ भाजपा को है: राजनाथ सिंह

कैराना(उत्तर प्रदेश) : आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार आम जनता के बारे में सोचती है और हमें ग्रामीणों के विकास की चिंता है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के गठन के महज छह महीने बाद ही गन्ना व्यापरियों का भुगतान कर दिया गया था. सिंह […]

कैराना(उत्तर प्रदेश) : आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार आम जनता के बारे में सोचती है और हमें ग्रामीणों के विकास की चिंता है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के गठन के महज छह महीने बाद ही गन्ना व्यापरियों का भुगतान कर दिया गया था.

सिंह ने कहा कि हमारे विरोधी भी हमारी सरकार सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकते हैं. हिंदुस्तान के ग्रामीणों की चिंता अगर किसी प्रधानमंत्री ने पहली बार की तो वे अटल जी थे.
उन्होंने आज करैना में सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उनकी पार्टी के आंतरिक झगड़ों का परिणाम आम लोग क्यों भुगतें? यहां वर्चस्व की लड़ाई चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >