नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप

भदोही : सुरयावा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ कथित रूप से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है. थाना प्रभारी औरंगजेब खान ने आज बताया कि आकाश पाण्डेय और पंकज पाल कक्षा सात में पढ़ने वाली किशोरी को बहला फुसलाकर स्कूल ले गये. स्कूल के एक कमरे में बंद कर […]

भदोही : सुरयावा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ कथित रूप से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है. थाना प्रभारी औरंगजेब खान ने आज बताया कि आकाश पाण्डेय और पंकज पाल कक्षा सात में पढ़ने वाली किशोरी को बहला फुसलाकर स्कूल ले गये. स्कूल के एक कमरे में बंद कर दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया और फिर धमका कर भगा दिया.

उन्होंने बताया कि लड़की के पिता ने आरोपियों के खिलाफ आज प्राथमिकी दर्ज करायी. छात्रा को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है जबकि आरोपियों की धर पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >