वाराणसी भगदड़ : PM मोदी ने जताया शोक, मृतक के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा

नयी दिल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में हुए एक भगदड़ में हुइ लोगों की मौत पर शोक जताया है. मोदी ने मारे गए व्यक्तियों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की. मोदी ने ट्वीट कर बताया, ‘वाराणसी में भगदड़ के दौरान लोगों […]

नयी दिल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में हुए एक भगदड़ में हुइ लोगों की मौत पर शोक जताया है. मोदी ने मारे गए व्यक्तियों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की. मोदी ने ट्वीट कर बताया, ‘वाराणसी में भगदड़ के दौरान लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं. घायलों के लिए प्रार्थना.’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘मैंने अधिकारियों से बात की है और वाराणसी में भगदड़ से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद सुनिश्चित करने के लिए कहा है.’

वाराणसी और चंदौली के बीच राजघाट पुल पर भगदड़ में कम-से-कम 19 लोगों की मौत हो गयी. एक धार्मिक कार्यक्रम के सिलसिले में आज दोपहर में वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >