स्पॉ सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, फिर...

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में सेक्टर-16 में चल रहे एक स्पा पर पुलिस ने छापेमारी कर वहां से एक युवती सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि सेक्टर-16 स्थित एक स्पा में मसाज के नाम पर देह व्यापार […]

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में सेक्टर-16 में चल रहे एक स्पा पर पुलिस ने छापेमारी कर वहां से एक युवती सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि सेक्टर-16 स्थित एक स्पा में मसाज के नाम पर देह व्यापार हो रहा है. सूचना मिलने पर आज एसएचओ हंसराज ने टीम के साथ सेक्टर-16 स्थित हन्नी यूनिसेक्स सैलून एंड स्पा सेंटर में छापेमारी की और एक वहां से एक युवती सहित तीन लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक काफी दिनों सेइस मसाज सेंटर में बाहर से लड़कियों को बुलाया जाता था और उनसे देह व्यापार कराया जाता था. मसाज सेंटर में असामाजिक तत्वों का आना-जानालगा रहता था. स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी उसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर वहां से आपत्तिजनक अवस्था में लड़के और लड़कियों को गिरफ्तार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >