कानपुर में चलती कार में गैंगरेप

कानपुर : चकेरी इलाके में एक महिला ने दो व्यक्तियों पर चलती कार में बलात्कार का आरोप लगाया है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चकेरी के कैलाशनगर में रहने वाली करीब तीस साल की महिला ने आरोप लगाया है कि 14 अगस्त की रात को उसके जानने वाले अनिल सचान और राशिद ने उसे फोन […]

कानपुर : चकेरी इलाके में एक महिला ने दो व्यक्तियों पर चलती कार में बलात्कार का आरोप लगाया है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चकेरी के कैलाशनगर में रहने वाली करीब तीस साल की महिला ने आरोप लगाया है कि 14 अगस्त की रात को उसके जानने वाले अनिल सचान और राशिद ने उसे फोन किया और मोहल्ले के एक स्वीट हाउस दुकान पर बुलाया. वहां पहुंचने के बाद उसे कार में बिठा लिया और बाद में चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. बाद में दूसरे दिन महिला ने अपने परिजनों के साथ चकेरी पुलिस स्टेशन में बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया.

घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमें में खलबली मच गयी है. कानपुर शहर में इस तरह की वारदात सामने आने के बाद पुलिस के होश उड़ गये हैं. हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है. पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिये भेजा तो बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई. चकेरी थाना प्रभारी के के सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है क्योंकि महिला अपने बयान बार बार बदल रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >