बुलन्दशहर बलात्कार कांड : सीबीआइ जांच की मांग पर सुनवाई 8 अगस्त को

लखनऊ : इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में हाल में हुई सामूहिक बलात्कार की घटना की सीबीआइ जांच के आदेश देने के आग्रह वाली याचिका पर अगली सुनवाई की तारीख आठ अगस्त नियत की है. न्यायमूर्ति अमरेश्वर प्रताप साही और न्यायमूर्ति विजय लक्ष्मी की पीठ ने ‘वी द पीपुल’ […]

लखनऊ : इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में हाल में हुई सामूहिक बलात्कार की घटना की सीबीआइ जांच के आदेश देने के आग्रह वाली याचिका पर अगली सुनवाई की तारीख आठ अगस्त नियत की है. न्यायमूर्ति अमरेश्वर प्रताप साही और न्यायमूर्ति विजय लक्ष्मी की पीठ ने ‘वी द पीपुल’ नामक संस्था की याचिका पर यह आदेश दिया. अदालत ने वादी से कहा था कि वह बुलंदशहर की घटना से संबंधित कथित अनियमितता के आरोपों में समर्थन में विवरण पेश करे। वादी ने आज अदालत से गुजारिश की कि उसे उक्त विवरण से संबंधित पूरक हलफनामा दाखिल करने की इजाजत दी जाये.

अपर महाधिवक्ता बुलबुल गोदियाल ने भी अदालत से मामले की अगली सुनवाई आठ अगस्त को करने की गुजारिश की, जिसे न्यायालय ने मान लिया. मालूम हो कि ‘वी द पीपुल’ की ओर से उसके महासचिव प्रिंस लेनिन ने गत मंगलवार को दायर याचिका में अदालत से आग्रह किया था कि वह राज्य सरकार को बुलन्दशहर की घटना की सीबीआई जांच कराने और खासकर रात में यात्रियों की सुरक्षा के लिये एनएच पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने के आदेश दे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >