शराब के लिए पैसे नहीं दिये, तो बेटे ने कर दी मां की हत्या

कानपुर : शहर के ग्रामीण इलाके शिवराजपुर के वंशीनिवादा गांव में शराब के लिए पैसे न देने पर नशेबाज बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां पर कुल्हाडी से हमला कर उनके हाथ काट दिये तथा सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. एस पी (ग्रामीण) सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि वंशीनिवादा गांव निवासी रामादेवी (60 […]

कानपुर : शहर के ग्रामीण इलाके शिवराजपुर के वंशीनिवादा गांव में शराब के लिए पैसे न देने पर नशेबाज बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां पर कुल्हाडी से हमला कर उनके हाथ काट दिये तथा सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. एस पी (ग्रामीण) सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि वंशीनिवादा गांव निवासी रामादेवी (60 साल) अपने दो बेटो उमेश व रामलखन के साथ रहती थी. कल देर रात उमेश घर पर नही था. घर पर मां और छोटा भाई रामलखन था.

रामलखन ने मां से शराब के लिये पैसे मांगे लेकिन मां ने पैसे होने से इंकार किया. इस पर रामलखन ने कमरा बंद कर मां पर कुल्हाडी से हमला कर दिया. तिवारी ने बताया कि चीख-पुकार सुनकर पडोसी कमरा तोड कर अंदर पहुंचे. उन्होंने रामलखन को कुल्हाडी समेत पकड लिया और रामादेवी को अस्पताल ले गये. वहां डाक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस के मुताबिक उमेश ने बताया कि रामलखन शराब का आदी था और शराब के पैसे के लिये अक्सर घर में झगडा करता था और कल रात उसने नशे के लिये मां की हत्या कर दी. एसपी तिवारी ने बताया कि रामलखन को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >