शर्मनाक ! मां के मरने के बाद अपने ही पिता और चाचा लगातार करते रहे रेप

बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 13 साल की एक किशोरी ने अपने पिता और चाचा पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए मदद की गुहार की है. घटना के सामने आने के बाद इलाके लोग पूरी तरह सकते में हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया […]

बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 13 साल की एक किशोरी ने अपने पिता और चाचा पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए मदद की गुहार की है. घटना के सामने आने के बाद इलाके लोग पूरी तरह सकते में हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस अधीक्षक आर. पी. पाण्डेय ने बताया कि पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय एक किशोरी के चाइल्ड लाइन तथा बाल कल्याण समिति से मदद की गुहार लगाने की सूचना मिली है. किशोरी का आरोप है कि उसका पिता उससे अक्सर बलात्कार करता है और उसका चाचा भी उससे कई बार दुष्कर्म कर चुका है. विरोध करने पर उसकी पिटाई की जाती है.

उन्होंने बताया कि किशोरी की मां की कई साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है. किशोरी की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है. इस बीच, चाइल्ड लाइन के समन्वयक सूरज सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने पैलानी थाने में किशोरी की तरफ से तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. वहीं, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष चंद्रमौलि श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >