दहेज के दरिंदा बना ससुर, बहु की हत्या कर शव को लटकाया

मुजफ्फरगनर : दहेज की मांग के चलते उसके पति और ससुर ने कथित तौर पर एक महिला की हत्या कर दी. सर्कल अधिकारी अकुल अहमद ने बताया कि पीड़िता शिखा कल अपने घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से लटकी पाई गयी थी. उसका घर जिले के छत्तरवाल पुलिस थाना क्षेत्र में गयाना […]

मुजफ्फरगनर : दहेज की मांग के चलते उसके पति और ससुर ने कथित तौर पर एक महिला की हत्या कर दी. सर्कल अधिकारी अकुल अहमद ने बताया कि पीड़िता शिखा कल अपने घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से लटकी पाई गयी थी. उसका घर जिले के छत्तरवाल पुलिस थाना क्षेत्र में गयाना गांव में स्थित है. उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता के मुताबिक शिखा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था. उसके पति निखिल और ससुर मदनलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि मदनलाल फरार है. उसे पिछले साल भी दहेज उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया था. शिखा के परिजनों के मुताबिक ससुराल वाले दहेज के लिये उसे काफी टार्चर करते थे. इतना ही नहीं ससुर बार-बार पैसे की मांग करता था. नहीं देने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था. पुलिस ने एक बार पहले भी शिखा के ससुर को दहेज प्रताड़ना के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >