उत्तर प्रदेश में 13 वर्षीय किशोरी से बलात्कार

मुजफ्फरनगर : काम से घर लौटते वक्त 13 वर्षीय एक दलित किशोरी के साथ कथित तौर पर एक युवक ने बलात्कार किया. घटना जिले के पुकराजी कस्बे की है. सर्कल अधिकारी अकील अहमद ने बताया कि पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के मुताबिक घटना कल रात की है. आरोपी खुशनसीब पीड़िता का […]

मुजफ्फरनगर : काम से घर लौटते वक्त 13 वर्षीय एक दलित किशोरी के साथ कथित तौर पर एक युवक ने बलात्कार किया. घटना जिले के पुकराजी कस्बे की है. सर्कल अधिकारी अकील अहमद ने बताया कि पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के मुताबिक घटना कल रात की है. आरोपी खुशनसीब पीड़िता का अपहरण कर उसे पास ही के खेत में ले गया था जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया.

उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ भादंवि की धारा 376 :बलात्कार:, 506 :अपराधिक धमकी: और पोस्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >