UP : लड़के से दुष्कर्म के आरोप में मौलाना गिरफ्तार

सम्भल : सम्भल जिले में एक मौलाना को सात साल के एक लड़के से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल शाम कोट पूर्वी थाना क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल पर तालीम हासिल करने गये सात साल के लडके को उसका शिक्षक मौलाना साकिब बहला-फुसलाकर […]

सम्भल : सम्भल जिले में एक मौलाना को सात साल के एक लड़के से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल शाम कोट पूर्वी थाना क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल पर तालीम हासिल करने गये सात साल के लडके को उसका शिक्षक मौलाना साकिब बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले गया और कथित रुप से उसे अपनी हवस का शिकार बनाया.

उन्होंने बताया कि बदहवास घर पहुंचे उस बच्चे ने परिजन को आपबीती सुनायी. परिजन की तहरीर पर पुलिस ने साकिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >