जायदाद से बेदखल बेटे ने की मां की हत्या

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक सरकारी अधिकारी के बेटे ने जायदाद से बेदखल किये जाने से नाराजगी के चलते अपनी मां की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सदर बाजार क्षेत्र के अलीजई मुहल्ले में रहने वाले सहायक विकास अधिकारी सुखवीर सिंह […]

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक सरकारी अधिकारी के बेटे ने जायदाद से बेदखल किये जाने से नाराजगी के चलते अपनी मां की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सदर बाजार क्षेत्र के अलीजई मुहल्ले में रहने वाले सहायक विकास अधिकारी सुखवीर सिंह की पत्नी संतोष कल शाम अपने घर के बाहर बैठी थी. तभी उसका बड़ा बेटा महेन्द्र आया और उसकी कनपटी पर गोली मार दी.

उन्होंने बताया कि इस वारदात में संतोष की मौके पर ही मौत हो गयी. बताया जाता है कि अभियुक्त महेन्द्र का चाल-चलन ठीक नहीं था. इससे नाराज होकर उसके माता-पिता ने उसे अपनी सम्पत्ति से बेदखल कर दिया था, जिसके कारण वह क्षुब्ध रहता था. कुछ साल पहले उसने अपने माता-पिता को मारापीटा भी था. पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके अभियुक्त की तलाश शुरु कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >