स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार

कानपुर : पड़ोसी जिले कानपुर देहात के बरौली गांव में स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा को कथित रूप से खेत में घसीटकर तीन युवकों ने दुष्कर्म किया. पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिये अस्पताल भेज कर तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है. कानपुर देहात जिले के पुलिस प्रवक्ता ने बताया […]

कानपुर : पड़ोसी जिले कानपुर देहात के बरौली गांव में स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा को कथित रूप से खेत में घसीटकर तीन युवकों ने दुष्कर्म किया. पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिये अस्पताल भेज कर तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है. कानपुर देहात जिले के पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि देवराहट के बरौली गांव की 15 साल की छात्रा कल अपने घर से पैदल स्कूल जाने के लिये निकली थी. तभी रास्ते में गांव के रवि तिवारी, श्रीराम व शिव शंकर नाम के युवकों ने उसे खेत में घसीट लिया और उसके साथ कथित बलात्कार किया और उसे खेत में छोड़कर फरार हो गये.

बाद में छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और घर वालों को घटना की जानकारी दी. छात्रा के पिता ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों युवकों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. लड़की को मेडिकल के लिये अस्पताल भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >