यूपी : पहले प्रेमिका की गोली मारकर हत्या, फिर खुद को गोली मारी

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के काजी बरैया गांव में जयहिन्द मौर्य :27: नामक युवक का अपने पड़ोस में रहने वाली पिंकी नाम की […]

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के काजी बरैया गांव में जयहिन्द मौर्य :27: नामक युवक का अपने पड़ोस में रहने वाली पिंकी नाम की लडकी से प्रेम प्रसंग था, मगर पिंकी की शादी कहीं और तय कर दी गयी थी.

उन्होंने बताया कि इससे नाराज मौर्य ने कल देर रात पिंकी के घर पहुंचकर उसे गोली मार दी और अपने घर जाकर खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. सूत्रों ने बताया कि पिंकी को गम्भीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गयी. पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. प्रेमी-प्रेमिका के इस घटनाक्रम के बाद इलाके में चर्चा का माहौल गरम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >