यूपी में 3 युवकों ने युवती से किया गैंगरेप, बनाया वीडियो

मुजफ्फरनगर : जिले के मीरांपुर कस्बे में तीन युवकों ने 22 वर्षीय एक युवती का कथित तौर पर अपहरण करके उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. इन लोगों ने इस कुकृत्य की वीडियो भी बनायी. यह जानकारी पुलिस ने दी है. एसएचओ जे एस यादव ने कहा कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि यह […]

मुजफ्फरनगर : जिले के मीरांपुर कस्बे में तीन युवकों ने 22 वर्षीय एक युवती का कथित तौर पर अपहरण करके उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. इन लोगों ने इस कुकृत्य की वीडियो भी बनायी. यह जानकारी पुलिस ने दी है. एसएचओ जे एस यादव ने कहा कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि यह घटना कल उस समय हुई, जब वह निवृत्त होने के लिए अपने घर से बाहर गयी थी. सद्दाम, रिजवान और शाहरुख नामक तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और फिर उसके साथ बलात्कार किया. इन लोगों ने इस कुकृत्य का वीडियो भी बनाया.

उन्होंने कहा कि आरोपी ने पीडिता को धमकी भी दी कि यदि उसने इस बारे मंे किसी को कुछ बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. उन्होंने कहा कि पीडिता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में तीनों में से एक व्यक्ति शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है. फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >