नाबालिग से पहले किया दुष्कर्म, फिर कर दी हत्या

जौनपुर : जिले के मडियाहूं क्षेत्र में सात साल की एक लडकी के साथ कथित बलात्कार किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी. पुलिस ने आज यहां बताया कि मडियाहूं थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल आयी सात साल की एक लडकी कल शाम पास पड़ोस के बच्चों के साथ […]

जौनपुर : जिले के मडियाहूं क्षेत्र में सात साल की एक लडकी के साथ कथित बलात्कार किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी. पुलिस ने आज यहां बताया कि मडियाहूं थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल आयी सात साल की एक लडकी कल शाम पास पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी दीपक जायसवाल नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर एक स्कूल में ले गया और कथित रूप से बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि लडकी के घर नहीं लौटने पर परिजन ने उसके साथ खेल रहे बच्चों से पूछा, तो पता लगा कि दीपक उसे अपने साथ ले गया था. ग्रामीणों ने जब दीपक से पूछा तो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने पर वे उसे कोतवाली ले आये जहां पूछताछ में उसने लड़की के साथ बलात्कार के बाद हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >