ISIS से संबद्ध दो युवक ट्रांजिट रिमांड पर भेजे गये दिल्ली और मुंबई

लखनऊ : आतंकी संगठन आईएसआईएस के साथ कथित तौर पर संबद्ध दो युवकों को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली और मुंबई ले जाया गया है. इन युवकों को कल रात लखनउ और कुशीनगर से गिरफ्तार किया गया था. गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि देश के अन्य हिस्सों में गिरफ्तार कुछ अन्य आरोपियों […]

लखनऊ : आतंकी संगठन आईएसआईएस के साथ कथित तौर पर संबद्ध दो युवकों को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली और मुंबई ले जाया गया है. इन युवकों को कल रात लखनउ और कुशीनगर से गिरफ्तार किया गया था. गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि देश के अन्य हिस्सों में गिरफ्तार कुछ अन्य आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते और राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने लखनउ के इंदिरा नगर से मोहम्मद अलीम को गिरफ्तार किया.

उन्होंने बताया कि अलीम से पूछताछ में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है. प्रवक्ता के मुताबिक मुंबई एटीएस से मिली जानकारी के आधार पर उत्तर प्रदेश एटीएस और स्थानीय पुलिस ने रिजवान को कुशीनगर से पकड़ा. प्रवक्ता ने बताया कि दोनों को आज ट्रांजिट रिमांड पर क्रमश: दिल्ली और मुंबई ले जाया गया है. इन दोनों युवकों तथा देश के अन्य हिस्सों से गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर आगे कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >