UP : गैंगरेप का MMS लीक, आसाकर्मी ने की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर : सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो क्लिप के वायरल होने के बाद गैंगरेप की पीड़ित 40 वर्षीय एक विवाहित महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. बलात्कारियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था. शहर के पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पीड़िता ने आपत्तिजनक वीडियो के […]

मुजफ्फरनगर : सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो क्लिप के वायरल होने के बाद गैंगरेप की पीड़ित 40 वर्षीय एक विवाहित महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. बलात्कारियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था. शहर के पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पीड़िता ने आपत्तिजनक वीडियो के व्हाट्सएप पर वायरल होने का पता चलने पर उसने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली.

उन्होंने बताया कि रविवार को चार लोगों ने कथित तौर पर महिला के साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो भी बना लिया. गुप्ता ने बताया कि इनमें एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस बीच आसाकार्यकर्ताओं ने इस घटना के विरोध में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग को दो घंटे तक बाधित कर दिया. पुलिस के मुताबिक अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >