यूपी : बच्ची से बलात्कार करने के बाद पीटा

मुजफ्फरनगर (उप्र) : जिले के रतनपुरी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रियावली गांव में एक किशोर ने चार वर्षीय एक लडकी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उसे पीटा. पुलिस ने आज यहां बताया कि यह घटना कल उस समय हुयी जब 14 वर्षीय लडका पीडिता को मिठाई का लालच देकर गन्ने के एक […]

मुजफ्फरनगर (उप्र) : जिले के रतनपुरी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रियावली गांव में एक किशोर ने चार वर्षीय एक लडकी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उसे पीटा. पुलिस ने आज यहां बताया कि यह घटना कल उस समय हुयी जब 14 वर्षीय लडका पीडिता को मिठाई का लालच देकर गन्ने के एक खेत में ले गया, उससे कथित तौर पर बलात्कार किया तथा उसे पीटा.

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पीडिता को एक अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपी फरार है. कुमार ने बताया कि लडकी के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने बताया कि उत्तेजित परिवार के सदस्य थाना भी पहुंचे और तुरंत कार्रवाई की मांग की। तनाव को देखते हुये गांव में सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >