सगा मामा बना हैवान, भांजी से किया दुष्कर्म

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक शर्मसार करने वाली घटना में 11 साल के एक छात्र ने सात वर्षीय लड़की से कथित रूप से दरिंदगी की. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि हैदरगढ थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की एक बच्ची गत सोमवार को अपने घर की छत […]

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक शर्मसार करने वाली घटना में 11 साल के एक छात्र ने सात वर्षीय लड़की से कथित रूप से दरिंदगी की. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि हैदरगढ थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की एक बच्ची गत सोमवार को अपने घर की छत पर कपडे सुखाने आयी थी। इसी बीच, पडोस की छत पर मौजूद 11 साल के एक छात्र ने लडकी को पकड लिया और उससे कथित रुप से बलात्कार किया.

उन्होंने बताया कि बच्ची की चीख सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची जिसे देखकर लड़का भाग गया. सूत्रों ने बताया कि बावर्ची का काम करने वाला बच्ची का पिता कल लौटकर आया तो पत्नी ने उसे वारदात के बारे में बताया जिसके बाद कल रात इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज किया गया.

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी छात्र की तलाश शुरु कर दी है. दरिंदगी की एक और घटना में सतरिख थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी भांजी से कथित रुप से बलात्कार किया. इस बारे में पुलिस से की गयी शिकायत में कहा गया है कि सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में गत मंगलवार की रात को एक विवाहिता घर में अकेली थी, तभी उसका मामा रमेश उसके घर पहुंचा और उससे छेडखानी शुरु कर दी। विरोध करने पर उसने उसकी पिटाई की और बलात्कार किया.

उन्होंने बताया कि पति तथा अन्य परिजन के कल घर पहुंचने पर विवाहिता ने उन्हें आपबीती सुनायी, जिसके बाद कल थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >