उप्र में अपराधियों के हौसले बुलंद, जनता त्रस्त : मायावती

नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती ने राज्य में लगातार बढ़ते अपराधों से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए सोमवार को दावा किया कि इस स्थिति से निपटने के लि किये जा रहे सरकारी उपायों से जनता को कोई राहत नहीं मिल रही है. मायावती […]

नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती ने राज्य में लगातार बढ़ते अपराधों से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए सोमवार को दावा किया कि इस स्थिति से निपटने के लि किये जा रहे सरकारी उपायों से जनता को कोई राहत नहीं मिल रही है.

मायावती ने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार बनी है तबसे इस बड़े एवं महत्पूर्ण राज्य में अपराध बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम लोग दुःखी और त्रस्त हैं.” उन्होंने अपराध रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे उपायों को नाकाफ़ी और बेअसर बताते हुये कहा, “सरकारी उपायों से जनता को कोई राहत नहीं मिल रही है.

सरकार जनहित में पूरी लगन और निष्ठा से काम करे तो बेहतर होगा.” उल्लेखनीय है कि हिंदूवादी संगठन के नेता कमलेश तिवारी की हत्या और अन्य आपराधिक घटनाओं का हवाला देते हुये विपक्ष लगातार योगी सरकार पर हमलावर रुख़ अपनाये हुए है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >