मॉब लिंचिंग : बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने दो भाइयों को पीटा, एक की मौत

सम्भल (उप्र) : जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को भीड़ ने दो लोगों की बच्चा चोर समझकर पिटाई कर दी जिससे एक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि कुढ़ फतहगढ़ थाना क्षेत्र में छावड़ा गांव के चंदौसी में दो भाई राजू (32) […]

सम्भल (उप्र) : जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को भीड़ ने दो लोगों की बच्चा चोर समझकर पिटाई कर दी जिससे एक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया.

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि कुढ़ फतहगढ़ थाना क्षेत्र में छावड़ा गांव के चंदौसी में दो भाई राजू (32) और रामौतार (28) अपने भतीजे को दवाई दिलाने चंदौसी जा रहे थे तभी जाराई गांव में भीड़ ने बच्चा चोर समझकर इन दोनों की पिटाई कर दी जिससे वे घायल हो गये.

उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां राजू की मौत हो गई जबकि रामौतार को मुरादाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. उक्त मामले की जांच शुरू कर दी गई है. इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >