यूपी: केंटर व पिकअप में भीषण टक्कर, आठ की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे लोग

सम्भल : ज़िले के बहजोई थाना क्षेत्र में केंटर व पिकअप वाहन में भीषण टक्कर हो गयी जिसमे 8 लोगो की मौत हो गयी जबकि 11 लोग घायल हो गये , घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि मंगलवार देर रात बेहजोई थाना […]

सम्भल : ज़िले के बहजोई थाना क्षेत्र में केंटर व पिकअप वाहन में भीषण टक्कर हो गयी जिसमे 8 लोगो की मौत हो गयी जबकि 11 लोग घायल हो गये , घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि मंगलवार देर रात बेहजोई थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लेहरावन गांव के पास केंटर व पिकअप वाहन की टक्कर हो गयी जिसमे आठ लोगो की मौत हो गयी जबकि 11 लोग घायल हो गये.

उन्होंने कहा कि घटना के बाद मौके पर तुरन्त पुलिस पहुंच गयी, घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया गया है जबकि शवों की पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. यह लोग बदायूं के उघेती से शादी समारोह से वापस आ रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >