भाजपा MLA और सांसद के बीच जमकर बरसे जूते, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

संत कबीरनगर (उप्र) : भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल से भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच बुधवार शाम सार्वजनिक रूप से मारपीट हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. सूत्रों ने बताया कि कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक चल रही थी. जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन […]

संत कबीरनगर (उप्र) : भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल से भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच बुधवार शाम सार्वजनिक रूप से मारपीट हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

सूत्रों ने बताया कि कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक चल रही थी. जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन मौजूद थे. इसी बीच संत कबीरनगर से भाजपा सांसद त्रिपाठी और मेंहदावल से भाजपा विधायक बघेल के बीच सडक निर्माण का श्रेय लेने को लेकर कहासुनी हो गयी.

सूत्रों के अनुसार मामला कहासुनी तक ही सीमित नहीं रहा. दोनों आपस में भिड़ गये. एक ने दूसरे को मारने के लिए जूता निकाल लिया. प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत कराया.

सूत्रों के मुताबिक जिले के मेंहदावल क्षेत्र में सडक निर्माण की शिला पटिटका से सांसद का नाम गायब था, जिसे लेकर बवाल हुआ. भाजपा के जिलाध्यक्ष सेत भान राय से जब इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मंत्री ने मुझसे फोन पर बात की और कहासुनी के बारे में बताया.

उस समय मैं अन्यत्र बैठक में था. प्रदेश अध्यक्ष :महेन्द्र नाथ पाण्डेय: ने भी घटना के बारे में जानकारी मांगी है. इस बीच लखनऊ में भाजपा के एक नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि वरिष्ठ नेताओं का मामला है और प्रदेश अध्यक्ष ही इस बारे में कोई फैसला करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >