प्रियंका गांधी का उत्तर प्रदेश दौरा 11 फरवरी से, भाई राहुल भी होंगे साथ

लखनऊ : कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी अपने भाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ 11 फरवरी को चार दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगी. कांग्रेस के आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार के बताया कि राहुल और प्रियंका 11 फरवरी को लखनऊ आएंगे. उनके साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के […]

लखनऊ : कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी अपने भाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ 11 फरवरी को चार दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगी.

कांग्रेस के आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार के बताया कि राहुल और प्रियंका 11 फरवरी को लखनऊ आएंगे. उनके साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे.

उन्होंने बताया कि प्रियंका 11 से 14 फरवरी तक लखनऊ में रहेंगी. वह प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर संगठन की स्थिति की समीक्षा करेंगी.

गौरतलब है कि प्रियंका 23 जनवरी को पार्टी की महासचिव बनने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश दौरे पर आ रही हैं. उनके अलावा पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा गया है. वह भी नया पदभार संभालने के बाद पहली बार प्रदेश पहुंच रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >