ससुर-नंदोई ने गर्भवती महिला से किया बलात्कार, पति ने दिया तीन तलाक

मेरठ : मेरठ जिले के खरखौदा क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक गर्भवती महिला के साथ ससुर-नंदोई ने कथित रूप से बलात्कार किया और उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया. महिला की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ थाना खरखौदा में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस […]


मेरठ :
मेरठ जिले के खरखौदा क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक गर्भवती महिला के साथ ससुर-नंदोई ने कथित रूप से बलात्कार किया और उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया. महिला की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ थाना खरखौदा में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस के अनुसार खरखौदा की युवती की शादी हापुड़ जिले के धौलाना क्षेत्र में हुई थी.

पीड़ित महिला का आरोप है कि ससुराल वाले कार और दो लाख रुपये की नकदी की मांग कर रहे थे। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि यह मांग पूरी नहीं करने पर उसे घर में बंद कर दिया गया, भूखा-प्यासा रखा गया। उसके साथ मारपीट की गई। उसकी एक बेटी है और वह तीन महीने की गर्भवती भी है। विवाहिता का आरोप है कि 12 जुलाई को उसके पति की गैरमौजूदगी में ससुर और नंदोई ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया.

पुलिस ने बताया कि पीड़िता महिला का दावा है कि पति के आने पर जब उसने उसे पूरी घटना बताई तो वह उसका पक्ष लेने की बजाए गुस्सा हो गया और उसे घर से निकाल दिया। वह मायके आ गयी. इसके बाद पति उसके मायके आकर तीन तलाक देकर चला गया. एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में प्रताड़ना और दहेज उत्‍पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपियों को गिरफ़्तार करने की कोशिश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >