यूपी में दबंगों की दरिंदगी : गैंगरेप के बाद महिला को जिंदा जलाया, मरने के पहले पुलिस को किया था फोन

संभल : मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भले ही एंटी रोमियो स्क्वॉयड का गठन कर दिया है, लेकिन दुष्कर्मियों और कुकर्मियों पर सरकार का अब भी काबू नहीं है. इसी का नतीजा है कि सूबे में रेप, गैंगरेप की घटना लगातार बढ़ती जा रही है. […]

संभल : मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भले ही एंटी रोमियो स्क्वॉयड का गठन कर दिया है, लेकिन दुष्कर्मियों और कुकर्मियों पर सरकार का अब भी काबू नहीं है. इसी का नतीजा है कि सूबे में रेप, गैंगरेप की घटना लगातार बढ़ती जा रही है. शुक्रवार की आधी रात को भी सूबे के संभल जिले के पाठकपुर गांव के कुछ दबंगों ने गैंगरेप के बाद गांव में अकेली रह रही महिला को जिंदा जला दिया.

दबंगों की दरिंदगी की शिकार महिला का पति देश की राजधानी दिल्ली में मजदूरी करता है. महिला गांव में झोंपड़ी बनाकर रहती थी. मामले में पुलिस का कहना है कि परिवार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. अपराध में शामिल लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उसका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें : गैंगरेप के बाद महिला को जिंदा जलाया

मीडिया की खबरों में बताया जा रहा है कि गैंगरेप के बाद दबंगों की प‍हचान न उजागर हो, इसके लिए उन्‍होंने पीड़ित महिला को ही जिंदा जला दिया. पीड़ित महिला ने गैंगरेप के बाद डायल 100 पुलिस टीम को फोन किया, लेकिन आरोप है कि डायल 100 की टीम ने फोन नहीं उठाया. इसके बाद पीड़िता ने अपने भाई को फोन करके गैंगरेप की जानकारी दी और मदद की गु‍हार लगायी. इसके बाद उसके घर पहुंचे आरोपियों ने उसे जिंदा जला दिया. वहीं, पुलिस अब भी गैंगरेप जैसी घटना से इनकार कर रही है.

यह घटना संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव की है. दबंगों के कहर का शिकार हुई महिला का पति दिल्ली में मेहनत मजदूरी करता है. महिला गांव के कोने में बनी झोपड़ी में रहती थी. बताया जा रहा है कि गांव के पांच दबंग महिला के साथ कई दिन से छेड़खानी कर रहे थे. छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने महिला को पीटा भी था. आरोप है कि महिला के विरोध से नाराज आरोपी दबंगों ने शुक्रवार की आधी रात को महिला के घर में घुड़कर उसके साथ गैंगरेप किया. इसके बाद सभी गांव से फरार हो गये.

आरोपियों के जाने के बाद पीड़ित महिला ने मदद के लिए पुलिस की डायल 100 टीम को फोन किया, लेकिन आरोप है कि डायल 100 पुलिस ने फोन रिसीव नहीं किया. जब महिला को पुलिस से मदद नहीं मिली, तो उसे अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी देकर मदद की गुहार लगायी. इस बीच दबंग खुद को पहचाने जाने के डर से दोबारा महिला की झोपड़ी पर पहुंच गये. वहां पहुंचकर सभी आरोपियों ने महिला को जिंदा जलाकर मार डाला.

महिला को जिंदा जलाने की खबर से गांव में सनसनी फैल गयी. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है. एसपी आरएम भारद्वाज ने भी गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी ली, लेकिन एसपी संभल महिला के साथ गैंगरेप की घटना से इनकार कर रहे हैं. वहीं, महिला के मोबाइल की ऑडियो रिकार्डिंग से महिला के साथ गैंगरेप की पुष्टि होने की बात सामने आ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >