यूपी : विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नवनिर्वाचित 10 सदस्यों को आज शपथ दिलायी गयी. विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय की मौजूदगी में नये सदस्यों को शपथ दिलायी. शपथ लेने वालों में भाजपा के 11 में से 10 सदस्य सरोजिनी अग्रवाल, बुक्कल नवाब, यशवंत […]

By Prabhat Khabar Print Desk | May 8, 2018 7:03 PM

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नवनिर्वाचित 10 सदस्यों को आज शपथ दिलायी गयी. विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय की मौजूदगी में नये सदस्यों को शपथ दिलायी. शपथ लेने वालों में भाजपा के 11 में से 10 सदस्य सरोजिनी अग्रवाल, बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, जयवीर सिंह, विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, मोहसिन रजा और अशोक धवन शामिल थे.

इसके अलावा अपना दल के आशीष पटेल ने भी उच्च सदन की शपथ ली. मंत्री महेंद्र सिंह, सपा सदस्य नरेश उत्तम और बसपा सदस्य भीमराव अंबेडकर शपथ लेने नहीं आ सके. प्रदेश की 100 सदस्यीय विधान परिषद में अब भाजपा सदस्यों की संख्या बढ़कर 20 हो गयी है. सदन में सपा के 54, बसपा के सात, कांग्रेस के दो, अपना दल का एक, छह निर्दलीय तथा छह अन्य सदस्य हैं. एक सीट अभी खाली है.

Next Article

Exit mobile version