कम राशन को लेकर आपत्ति जताने पर 75 वर्षीय महिला की पीट-पीट कर हत्या

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कम राशन दिये जाने को लेकर आपत्ति व्यक्त किये जाने पर यहां उचित मूल्य की एक दुकान के दुकानदार ने 75 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी. पुलिस ने आज बताया कि यह घटना कल शाम फिरजाबाद गांव मेंहुई. सर्किल अधिकारी (सीओ) […]

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कम राशन दिये जाने को लेकर आपत्ति व्यक्त किये जाने पर यहां उचित मूल्य की एक दुकान के दुकानदार ने 75 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी. पुलिस ने आज बताया कि यह घटना कल शाम फिरजाबाद गांव मेंहुई. सर्किल अधिकारी (सीओ) मोहम्मद रिजवान ने बताया कि महिला के बेटे भूरा की एक शिकायत पर दुकान के मालिक नसीम सहित तीन लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि मामले के दो अन्य आरोपी शमीम और जानू है. मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

एफआइआर के मुताबिक, महिला आसी उचित मूल्य की दुकान पर राशन लेने गयी थी और उसने कम राशन दिये जाने पर आपत्ति व्यक्त की. आरोपी से उसका टकराव हो गया और पीट-पीट कर महिला को मार डाला गया. घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया और लोगों ने कई घंटों तक पुलिस को शव नहीं सौंपा. अधिकारी ने बताया कि बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >