बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के नाम से जुड़ेगा ''रामजी'', योगी सरकार ने दिया आदेश

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी दस्तावेजों में भीम राव आंबेडकर के नाम के बीच में ‘रामजी’ लगाया जायेगा. इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार ने ने राज्यपाल राम नाईक की सिफारिश पर आदेश जारी कर दिया है. अपने आदेश में उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों में […]

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी दस्तावेजों में भीम राव आंबेडकर के नाम के बीच में ‘रामजी’ लगाया जायेगा. इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार ने ने राज्यपाल राम नाईक की सिफारिश पर आदेश जारी कर दिया है. अपने आदेश में उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों में जितने भी सरकारी दस्तावेज में बाबा साहेब का नाम लिखा है, उन सभी में बदलाव कर उनमें ‘रामजी’ लगाया जायेगा. बाबा साहेब के नाम में बदलाव करने के उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश बाद सूबे में एक बार फिर से सियासी माहौल गरमाने के कयास लगाये जा रहे हैं.

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने राज्य सरकार को बाबा साहेब के नाम में बदलाव करने की सिफारिश की थी. उन्होंने दलील देते हुए कहा था कि बाबा साहेब के नाम में ‘रामजी’ नहीं जोड़ने से देश के सभी लोग उनका अधूरा ही लेते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >