उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता की बेटी के साथ छेड़छाड़, लूट, मामला दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) : जिले की नगर कोतवाली में कल रात तीन युवकों ने स्थानीय भाजपा नेता की बेटी के साथ छेड़खानी कर उसके अपहरण का प्रयास किया, हालांकि वह असफल रहे. पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक (सदर) […]

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) : जिले की नगर कोतवाली में कल रात तीन युवकों ने स्थानीय भाजपा नेता की बेटी के साथ छेड़खानी कर उसके अपहरण का प्रयास किया, हालांकि वह असफल रहे. पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस अधीक्षक (सदर) प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार रात ज्वालानगर निवासी भाजपा के स्थानीय नेता विनोद चोजर की बेटी के साथ तीन युवकों ने छेड़खानी की और तमंचे के बल पर उसका अपहरण करने का प्रयास किया. हालांकि युवती के शोर मचाने और उसके तथा साथ में मौजूद मां द्वारा विरोध किये जाने के बाद तीनों युवक एक चेन छीन कर वहां से फरार हो गये.

युवती के परिजनों ने इस संबंध में तीनों आरोपियों के परिजनों से जब इसकी शिकायत की तो उन्होंने पीड़ित के साथ मारपीट की. भाजपा नेता की बेटी के साथ हुई इस घटना के बाद पूर्व विधायक राजीव गुम्बर सहित भाजपा के अनेक नेता और कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे तथा तहरीर दी.

पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आजम, सलमान और नोनू को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस ने दो आरोपियों सलमान और नोनू को आज गिरफ्तार कर लिया है. जबकि आजम को तलाश रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags
FIR

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >