यूपी : सहारनपुर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष, महिला समेत 5 घायल

सहारनपुर : उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले के अंबहेटा शेखां गांव में ट्रैक्टर खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच आज हुए कथित संघर्ष में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गये. एसपी (देहात) विद्यासागर मिश्रा ने आज बताया कि अंबहेटा शेखां गांव निवासी अहसान और शादाब के बीच कल ट्रैक्टर खड़ी करने […]

सहारनपुर : उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले के अंबहेटा शेखां गांव में ट्रैक्टर खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच आज हुए कथित संघर्ष में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गये. एसपी (देहात) विद्यासागर मिश्रा ने आज बताया कि अंबहेटा शेखां गांव निवासी अहसान और शादाब के बीच कल ट्रैक्टर खड़ी करने को लेकर कहासुनी हो गयी थी. उस समय तो मामला सुलट गया था, लेकिन आज रविवार को इसी रंजिश में फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये.

विद्यासागरमिश्रा ने बताया कि झड़प में अहसान के पिता मंगता और मां आसमा समेत दूसरे पक्ष के शादाब, सोबान और मन्ना घायल हो गये. एसपी ने बताया जानकारी मिलने पर एएसआइ देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को शांत किया. इसके बाद उन्होंने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. उन्होंने बताया कि हालत नाजुक होने के कारण मंगता को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >