यूपी के फर्रुखाबाद जेल में कैदी की निर्मम हत्या

फर्रुखाबाद: जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की साथ बंदी ने कथित रुप से हत्या कर दी. वरिष्ठ जेल अधीक्षक बी. पी. त्रिपाठी ने आज बताया कि हरभान सिंह (69) का साथी कैदी अमर सिंह से विवाद हो गया। कल शाम अमर सिंह ने हरभान की गला दबाकर हत्या कर […]

फर्रुखाबाद: जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की साथ बंदी ने कथित रुप से हत्या कर दी. वरिष्ठ जेल अधीक्षक बी. पी. त्रिपाठी ने आज बताया कि हरभान सिंह (69) का साथी कैदी अमर सिंह से विवाद हो गया। कल शाम अमर सिंह ने हरभान की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के एक मामले में दोषी हरभान आजीवन कारावास की सजा काट रहा था. अमर सिंह भी उम्रकैद की सजा काट रहा है.

नगर मजिस्ट्रेट ए. के. जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हरभान का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. जेल अधीक्षक ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये गये हैं. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्वाई होगी.

यह भी पढ़ें-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले ताजमहल में शिव चालीसा का पाठ, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >