यूपी : ससुराल वालों ने दहेज के लिए महिला को जलाकर मार डाला, मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर : यूपी के मुजफ्फरनगर में दहेज के लिए ससुराल वालों ने यहां 35 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर जला कर मार डाला. महिला के चाचा ने पुलिस के पास इस सिलसिले में एक शिकायत दर्ज करायी थी. यहां जनसठ पुलिस थाना क्षेत्र के तालरा गांव मेंमंगलवारको नाजिस की हत्या कर दी गयी […]

मुजफ्फरनगर : यूपी के मुजफ्फरनगर में दहेज के लिए ससुराल वालों ने यहां 35 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर जला कर मार डाला. महिला के चाचा ने पुलिस के पास इस सिलसिले में एक शिकायत दर्ज करायी थी. यहां जनसठ पुलिस थाना क्षेत्र के तालरा गांव मेंमंगलवारको नाजिस की हत्या कर दी गयी थी.

सर्किल अधिकारी एसकेएस प्रताप ने बताया कि मृतका के चाचा ताहिर द्वारा दर्ज करायीगयी. शिकायत के मुताबिक नाजिस को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. प्रताप ने बताया कि नाजिस के शरीर का कई अंग झुलस गया था और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने उसके पति गुफरान, ससुर फैजान अहमद और चार अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >