यूपी : मूसर से प्रहार कर की माता-पिता और बुआ की हत्या

इटावा: इटावा जिले में आज एक व्यक्ति ने घर में रखे मूसर से ताबड़तोड़ प्रहार करके अपने माता, पिता और बुआ की हत्या कर दी. अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र श्रीवास्तव ने यहां बताया कि बसरेहर थाना क्षेत्र के अभिनयपुर गांव में सुबह करीब साढ़े पांच बजे दीपकांत (25) ने घर के अंदर पलंग पर लेटी […]

इटावा: इटावा जिले में आज एक व्यक्ति ने घर में रखे मूसर से ताबड़तोड़ प्रहार करके अपने माता, पिता और बुआ की हत्या कर दी. अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र श्रीवास्तव ने यहां बताया कि बसरेहर थाना क्षेत्र के अभिनयपुर गांव में सुबह करीब साढ़े पांच बजे दीपकांत (25) ने घर के अंदर पलंग पर लेटी अपनी बुआ कमला देवी (50) की मूसर से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि कमला को बचाने की कोशिश करने पर दीपकान्त ने अपनी मां जावित्री देवी (55) पर मूसर से वार कर दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गयी. श्रीवास्तव ने बताया कि इस बीच, दीपकान्त ने खेत से घर लौटे अपने पिता नाहर सिंह (60) पर भी मूसर से हमला हमला किया. चीख पुकार सुनकर पास-पड़ोस के लोगों ने दीपकान्त को पकड़ा लेकिन तब तक कमला, जावित्री और नाहर की मौत हो चुकी थी.

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों ने दीपकान्त को पुलिस के सुपुर्द कर दिया. श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता लगा है कि दीपकान्त बेरोजगार था और नशे का आदी था. उसकी सात माह पहले शादी हुई थी. उसके माता, पिता और बुआ अक्सर उससे कोई काम धंधा करने की बात कहा करते थे. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है.

यह भी पढ़ें-
इंतजार खत्म : लखनऊ में 5 सितंबर से दाैड़ेगी मेट्रो, 6 से करें सवारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >