महराजगंज : सरकारी स्कूल में पका मांस, प्रधानाध्यापक समेत दो निलंबित

लख्रानऊ / महराजगंज : जिले के एक सरकारी स्कूल में मांस पकाने के आरोप में विद्यालय के प्रधानाध्यापक और एक अन्य शिक्षक को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया है. जिला बेसिक शिक्षाधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि महराजगंज नगर क्षेत्र के लखिमा थरवा जूनियर हाईस्कूल परिसर में दो-तीन दिन पहले मांस (चिकन) पकाये […]

लख्रानऊ / महराजगंज : जिले के एक सरकारी स्कूल में मांस पकाने के आरोप में विद्यालय के प्रधानाध्यापक और एक अन्य शिक्षक को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया है. जिला बेसिक शिक्षाधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि महराजगंज नगर क्षेत्र के लखिमा थरवा जूनियर हाईस्कूल परिसर में दो-तीन दिन पहले मांस (चिकन) पकाये जाने की शिकायत मिली थी.

उन्होंने बताया कि मामले की जांच में स्कूल के प्रधानाध्यापक गौरी शंकर पटेल और शिक्षक चंद्रभान प्रथम दृष्ट्या दोषी पाये गये हैं. लिहाजा दोनों को निलंबित कर दिया गया है. शुक्ला ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी को मामले की विस्तृत जांच करके 15 दिन के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >