लखनऊ मरीन ड्राइव से भूतनाथ तक जलभराव की समस्या होगी खत्म, जानिए नगर निगम का 3 करोड़ का मास्टर प्लान

Lucknow News: मानसून में मरीन ड्राइव पर होने वाले जलभराव से लखनऊ वासियों को जल्द राहत मिलेगी. नगर निगम करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से एक नया नाला बनाने की योजना तैयार कर रहा है. यह नाला मरीन ड्राइव अंडरपास से G-20 रोड तक बनेगा और भूतनाथ क्षेत्र से आने वाले पानी की समस्या का भी स्थायी समाधान करेगा.

Lucknow News: मानसून में मरीन ड्राइव पर लगने वाले वॉटर लॉगिंग के झाम से अब लखनऊ वासियों को जल्द मुक्ति मिलने वाली है. बारिश में हर साल झील बन जाने वाले इस वीआईपी इलाके की समस्या के पक्के इलाज के लिए लखनऊ नगर निगम ने करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से नया नाला बनाने का मास्टर प्लान तैयार किया है. इस नए नाले के बनने से न सिर्फ मरीन ड्राइव, बल्कि भूतनाथ क्षेत्र से आने वाले पानी के ओवरफ्लो की समस्या का भी स्थायी समाधान हो जाएगा.

मरीन ड्राइव अंडरपास से G-20 रोड तक बनेगा नाला

नगर निगम की योजना के मुताबिक, मरीन ड्राइव अंडरपास से पंपिंग स्टेशन अंडरपास यानी G-20 रोड तक करीब एक किलोमीटर लंबा नया नाला बनाया जाएगा. इसके निर्माण पर लगभग 3 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. नगर निगम की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है. योजना का उद्देश्य मरीन ड्राइव इलाके में बारिश के पानी की निकासी के लिए अलग और बेहतर व्यवस्था तैयार करना है.

भूतनाथ से आने वाला पानी भी बढ़ाता है परेशानी

नगर निगम के चीफ इंजीनियर महेश वर्मा के मुताबिक, फिलहाल भूतनाथ क्षेत्र की तरफ से आने वाला पानी भी उसी नाले में पहुंचता है, जिसका इस्तेमाल मरीन ड्राइव इलाके के पानी की निकासी के लिए किया जाता है. एक ही नाले पर दोनों क्षेत्रों के पानी का दबाव होने के कारण बारिश के दौरान निकासी प्रभावित होती है और मरीन ड्राइव में जलभराव की स्थिति बन जाती है. नए नाले के जरिए इस समस्या का स्थायी समाधान करने की तैयारी है.

नया नाला बनने तक हाई-कैपेसिटी पंप से निकलेगा पानी

नाले का निर्माण पूरा होने तक नगर निगम ने तत्काल राहत के लिए मौके पर हाई-कैपेसिटी पंप लगाए हैं. बारिश के दौरान इन पंपों की मदद से जल निकासी की जा रही है. हालांकि, इस साल भी बारिश के दौरान मरीन ड्राइव क्षेत्र में कई बार जलभराव की स्थिति बनी और नगर निगम के अस्थायी इंतजाम पूरी तरह प्रभावी साबित नहीं हुए. ऐसे में नए नाले को इस समस्या के स्थायी समाधान के तौर पर देखा जा रहा है.

Must Read- चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का 'महा-तांडव', 2003 के बाद टूटा बाढ़ का रिकॉर्ड, मंदिरों से हाइवे तक सब जलमग्न


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >